Sonbhadra News : विंध्य एक्सप्रेसवे की आहट के बीच जमीन की नई दरें लागू, किसानों की उम्मीदें बढ़ीं

आनन्द कुमार चौबे सोनभद्र । प्रस्तावित विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए जमीन अधिग्रहण और किसानों को मिलने वाले मुआवजे को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच सोनभद्र में नई मूल्यांकन सूची … Read More

आनन्द कुमार चौबे सोनभद्र। काम की तलाश में रोजाना सड़क किनारे और खुले आसमान के नीचे घंटों इंतजार करने वाले दिहाड़ी श्रमिकों को अब मूलभूत सुविधाओं के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को सुरक्षित, सुविधाजनक और सम्मानजनक वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में योगी सरकार ने सोनभद्र में दो आधुनिक डॉ. भीमराव अंबेडकर श्रमिक सुविधा केंद्र (लेबर अड्डा) स्थापित करने की तैयारी शुरू कर दी है। जिले में सुकृत और डाला बाजार में बनने वाले इन केंद्रों पर सरकार तीन करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि खर्च करेगी।जिलाधिकारी चर्चित गौड़ के निर्देश पर दोनों केंद्रों के लिए भूमि का चयन कर निर्माण की स्वीकृति के लिए प्रस्ताव उत्तर प्रदेश भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड को भेज दिया गया है। ग्राम सुकृत में 253 वर्ग मीटर तथा डाला बाजार के वार्ड नंबर चार में 200 वर्ग मीटर भूमि चिह्नित की गई है। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।धूप-बारिश में खुले में इंतजार करने से मिलेगी निजातश्रमिक सुविधा केंद्रों का सबसे बड़ा उद्देश्य काम की तलाश में निकलने वाले दिहाड़ी मजदूरों को सड़क किनारे अथवा खुले स्थानों पर खड़े रहने की मजबूरी से राहत देना है। केंद्रों में श्रमिकों के लिए सुरक्षित प्रतीक्षालय और छायादार शेड बनाए जाएंगे, जहां वे गर्मी, बारिश और प्रतिकूल मौसम के दौरान सुरक्षित बैठकर काम मिलने का इंतजार कर सकेंगे।इसके अलावा केंद्रों पर स्वच्छ पेयजल और पुरुषों एवं महिलाओं के लिए अलग-अलग शौचालय की व्यवस्था होगी। इससे महिला श्रमिकों को भी काम की तलाश के दौरान जरूरी बुनियादी सुविधाएं आसानी से उपलब्ध हो सकेंगी।मोबाइल चार्जिंग से पंजीकरण तक की सुविधासरकार की योजना इन केंद्रों को महज बैठने की जगह तक सीमित रखने की नहीं है। यहां बिजली, पंखे और मोबाइल चार्जिंग जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। साथ ही श्रमिकों के पंजीकरण की सुविधा भी मिलेगी, जिससे उन्हें श्रम विभाग और भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की योजनाओं से जोड़ने में मदद मिलेगी।सरकारी योजनाओं की जानकारी का भी बनेगा केंद्रश्रमिक सुविधा केंद्र असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के लिए सरकारी योजनाओं तक पहुंच का महत्वपूर्ण माध्यम भी बनेंगे। यहां पंजीकृत श्रमिकों को उनके लिए संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, पात्रता और लाभ लेने की प्रक्रिया की जानकारी उपलब्ध कराई जा सकेगी।ऐसे में इन केंद्रों के अस्तित्व में आने के बाद श्रमिकों को एक ही स्थान पर बैठने, पानी, शौचालय, बिजली और मोबाइल चार्जिंग जैसी बुनियादी सुविधाओं के साथ सरकारी योजनाओं से जुड़ने का अवसर भी मिलेगा।

इलेक्ट्रिक दुकान चोरी का अनपरा पुलिस ने किया खुलासा, एक गिरफ्तार व दो बाल अपचारी हिरासत में

भोला प्रसाद गुप्ता सोनभद्र। थाना अनपरा पुलिस ने वार्ड नंबर-03 स्थित इलेक्ट्रिक दुकान में हुई चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है, जबकि … Read More

मौत बनकर सड़कों पर दौड़ रहे अनफिट वाहन, बाल-बाल बचे 20 बच्चों

पूर्वा टाइम्स -आनन्द कुमार चौबे सोनभद्र । बच्चों को स्कूल पहुंचाने वाले वाहनों की फिटनेस को लेकर प्रशासन भले ही तमाम दावे करता हो, लेकिन आज सुबह वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर … Read More

नमो मैराथन में दिखा युवाओं का जुनून, मुकेश-सुमन पटेल बने चैंपियन

पूर्वा टाइम्स -आनन्द कुमार चौबे सोनभद्र । आदिवासी बाहुल्य सोनभद्र की धरती ने एक बार फिर अपनी युवा ऊर्जा और खेल प्रतिभा का दम दिखाया। मौका था जन कल्याण सेवा … Read More

विन्ध्य क्षेत्र के ग्रामों में 15 प्रतिशत तक औसत वृद्धि

जनहित और क्षेत्रीय संतुलन के साथ सोनभद्र की नई मूल्यांकन सूची तैयार, कई क्षेत्रों में दरें यथावत विन्ध्य क्षेत्र के ग्रामों में 15 प्रतिशत तक औसत वृद्धि, क्षेत्रीय परिस्थितियों के … Read More

करमा की थाप पर झूम उठा बागेसोती, जनजातीय संस्कृति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब

15 बैगा पुजारियों ने विधि-विधान से की करम डाड़ की पूजा, 20 टीमों ने करमा गीत एवं नृत्य से जीवंत की जनजातीय संस्कृति लोक संस्कृति और परंपराओं को घर-घर तक … Read More

युवा शक्ति के संदेश के साथ सोनभद्र में दौड़ा नमो मैराथन

फिट इंडिया और खेलो इंडिया के संकल्प को आगे बढ़ाने का प्रभावी माध्यम बना मैराथन प्रभारी मंत्री व समाज कल्याण राज्य मंत्री ने प्रतिभागियों का बढ़ाया उत्साह, विजेताओं को किया … Read More

सेवा, संकल्प और जनभागीदारी से विकसित भारत-2047 के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाएं-प्रभारी मंत्री

सेवा संकल्प अभियान बने जनसेवा का व्यापक आंदोलन, गांव से शहर तक दिखे अभियान का प्रभाव-प्रभारी मंत्री 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान, स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वच्छता, … Read More

श्रमिकों को योगी सरकार की सौगात, सुकृत और डाला बाजार बनेंगे श्रमिक सुविधा केंद्र

श्रमिकों की सुविधा के लिए तीन करोड़ से अधिक धनराशि खर्च करेगी योगी सरकार सुरक्षित प्रतीक्षालय से लेकर पेयजल, शौचालय और मोबाइल चार्जिंग तक की होगी व्यवस्था जिलाधिकारी चर्चित गौड़ … Read More